- मध्यप्रदेश दिवाली से पहले बदलेगा मौसम, MP में भारी बारिश का अलर्ट
-
Oct 25, 2026
137
दिवाली से पहले मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल ने 28 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव है, जो आने वाले दिनों में तीव्र होकर डिप डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।
इस वजह से 28 अक्टूबर को प्रदेश के आधे हिस्से में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश के आसार है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक, बूंदाबांदी और बादल छाए रहेंगे। दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। यहां दिन में धूप खिली रहेगी।
- मध्यप्रदेश 3 हजार करोड़ का कर्ज लेगी मध्यप्रदेश सरकार !
- 2 सप्ताह पहले
- मध्यप्रदेश भीड़ पीछे नरोत्तम आगे, जिसका काम उत्तम है उसका नाम....?
- 2 सप्ताह पहले
- मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई राहत में वृद्धि
- 4 सप्ताह पहले