Breaking News
PDF डाउनलोड करें
3 हजार करोड़ का कर्ज लेगी मध्यप्रदेश सरकार !


भोपाल| मध्यप्रदेश सरकार नवंबर महीने में दूसरी बार कर्जा लेने जा रही है। जी हां 17 नवंबर को मोहन सरकार 3 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। खास बात यह है कि अब तक 15,573 करोड़ चुकाए भी है। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के जरिए केंद्र सरकार की ओर से तय उधारी सीमा के तहत लिया जाएगा। सरकार यह राशि तीन अलग-अलग हिस्सों में एक-एक हजार करोड़ रुपए के रूप में लेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश की कुल उधारी सीमा करीब 87 हजार करोड़ रुपए तय की है। इसमें पहले नौ महीनों के लिए 58,274 करोड़ रुपए की बाजार ऋण सीमा स्वीकृत है। नवंबर के दूसरे सप्ताह तक राज्य सरकार 48,900 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। जबकि वर्ष 2026-27 में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 15,573 करोड़ रुपए ब्याज के रूप में चुकाए हैं।

राज्य सरकार कर्ज से मिलने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई परियोजनाओं, सड़क और एक्सप्रेस-वे, बिजली अधोसंरचना और अन्य दीर्घकालिक परिसंपत्तियों के निर्माण में करती है। वहीं, राज्य सरकार ने दावा किया है कि कर्ज से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल लाड़ली बहना योजना व मुख्यमंत्री किसान कल्याण जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के राजस्व खर्च की पूर्ति के लिए नहीं किया जाता।

 

Like This Post?
संबंधित खबरें
केटेगरीज
ताज़ा खबरें