- मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
-
Oct 28, 2026
107
भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उपचुनाव के लिए पुरी के नाम को मंजूरी दे दी है। इस उपचुनाव में मध्य प्रदेश विधानसभा के विधायक राज्यसभा सदस्य का चुनाव करेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र विधानसभा भवन, भोपाल स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
केंद्र में मंत्री रहे और तमिलनाडु से आने वाले भाजपा नेता एल. मुरुगन ने हाल ही में अपने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दिया था। अपने इस्तीफे के साथ उन्होंने कहा था कि वे अब राज्य की राजनीति पर फोकस करना चाहते हैं। जिसके बाद मध्य प्रदेश में राज्यसभा एक सीट खाली हुई थी। जिस पर अब भाजपा ने अपने उम्मीदवार के तौर पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम की घोषणा की है।
कब होगा चुनाव और कब आएंगे नतीजे?
इस सीट पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो 12 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 2 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर निर्धारित की गई है।
- मध्यप्रदेश 3 हजार करोड़ का कर्ज लेगी मध्यप्रदेश सरकार !
- 2 सप्ताह पहले
- मध्यप्रदेश भीड़ पीछे नरोत्तम आगे, जिसका काम उत्तम है उसका नाम....?
- 2 सप्ताह पहले
- मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई राहत में वृद्धि
- 4 सप्ताह पहले