Breaking News
PDF डाउनलोड करें
MP राज्यसभा उपचुनाव: रेस में MP के ये 2  नेता, देखे नाम


भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक रिक्त सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान और मतगणना होनी है। मध्य प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास मौजूद प्रचंड बहुमत को देखते हुए इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार की जीत पूरी तरह तय मानी जा रही है। ऐसे में हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी इस बार किस चेहरे को संसद भेजेगी।
यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उन्होंने 14 अक्टूबर 2026 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट का मूल कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था, यानी नए चुने जाने वाले सांसद का कार्यकाल करीब साढ़े तीन साल का होगा। राजनीतिक गलियारों और सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस सुरक्षित सीट के लिए अपने राष्ट्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है।  यदि केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश के ही किसी नेता को मौका देने का फैसला करता है, तो राज्य स्तर से पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक आशीष अग्रवाल के नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चाओं में राष्ट्रीय और केंद्रीय चेहरे  स्मृति ईरानी, वानती श्रीनिवासन, हरदीप सिंह पुरी एस. के. संधू का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में गिना जा रहा है।

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:
अधिसूचना जारी होने की तारीख: 26 अक्टूबर 2026
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 02 नवंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 03 नवंबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 05 नवंबर 2026
मतदान और मतगणना: 12 नवंबर 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान, शाम 5 बजे से मतगणना)

Like This Post?
संबंधित खबरें
केटेगरीज
ताज़ा खबरें