- ताका झांकी सेहत का खजाना बना विवि
-
Oct 20, 2026
69
यूं तो जीवाजी विश्वविद्यालय अंचल का सबसे पुराना उच्च शैक्षिक संस्थान है मगर इनदिनों ये सेहत के खजाने के रूप में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। इस संस्थान का हरियाली से आच्छदित हो चुका परिसर जहां हर रोज मार्निंग वाक करने वालों की पसंदीदा जगह बना हुआ है। यहां सुबह-शाम आने वाले लोगों को यहां की हरियाली भा रही है। हर रोज यहां सुबह-शाम आ रहे लोगों को जहां शुद्ध हवा मिल रही है वहीं विवि का खेल विभाग भी इस परिसर में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने में जुटा है। परिसर में बने कई मार्ग तो घने पेड़ों से इतने ढंके हुए है कि यहां आने वाले लोगो घंटों यहीं पर बैठकर अपनी सेहत को बेहतर करने में जुटे रहते हैं। इस परिसर को प्लास्टिक व प़ालीथिन मुक्त क्षेत्र बनाने में विवि प्रबंधन ने कई अहम कार्य किए हैं।
- ताका झांकी करवा चौथ ने टाला था टीएमजेड का शिलान्यास
- 4 दिन पहले
- ताका झांकी क्या बंद होनी चाहिए लाडली बहना योजना?
- 2 सप्ताह पहले
- ताका झांकी भ्रष्टाचारियों पर एआई का कहर
- एक महीने पहले
- ताका झांकी वैश्यों की एकता
- एक महीने पहले