- सेहत सहजन के पत्ते हैं ‘सेहत का खजाना’, ब्लड शुगर करे कंट्रोल, पाचन रखे दुरुस्त
-
Sep 25, 2026
57
क्या आपने कभी 'मिरेकल ट्री' यानी जादुई पेड़ के बारे में सुना है? हो सकता है, यह नाम आपके लिए नया हो। लेकिन अगर हम सहजन या मोरिंगा कहें तो शायद आप इसे तुरंत पहचान लें। भारत के कई घरों में इसकी फलियां सब्जी के रूप में खाई जाती हैं। वहीं इसके पत्तों को दुनिया के सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में गिना जाता है।
सहजन (Moringa oleifera) एक ऐसा पेड़ है, जो कम पानी में भी आसानी से उग जाता है। भारत सहजन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यहां हर साल करीब 10 से 13 लाख टन सहजन की फलियां पैदा होती हैं। फिलीपींस, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया और ताइवान जैसे देशों में भी इसकी खेती होती है। अलग-अलग राज्यों में इसे सहजन, शैवगा, मुरुंगई और मुनगाकाया जैसे नामों से जाना जाता है। साल 2024 में साइंस जर्नल ‘हेलियॉन’ (Heliyon) में पब्लिश एक रिव्यू स्टडी के मुताबिक, सहजन के पत्तों में फ्लेवोनॉयड्स, एल्कलॉइड्स और कैरोटेनॉयड्स जैसे कई बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-डायबिटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं। यही वजह है कि सहजन को 'मिरेकल ट्री' और इसके पत्तों को 'सुपरफूड' कहा जाता है। डॉक्टर से जानें इसे खाने का सही तरीका ।
केटेगरीज
ताज़ा खबरें