Breaking News
PDF डाउनलोड करें
NCERT 9वीं की सोशल साइंस, गणित की किताबें जारी,आधा सेशन बीतने के बाद आईं किताबें

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए क्लास 9 की 2 संशोधित किताबें लॉन्च की है। NCERT की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 9 में गणित की नई किताब गणित मंजरी - पार्ट 2 की प्रिंटिंग पूरी हो चुकी है।


यह किताब 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है। वहीं कक्षा 9 की सोशल साइंस की नई किताब 'Understanding Society: India & Beyond – Part 2' की बिक्री 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी। हालांकि छात्रों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के महीनों बाद सोशल साइंस की ये किताब अभी तक मार्केट में नहीं आई है। उनका कहना है कि 9वीं की मिड टर्म परीक्षाएं 23 सितंबर से शुरू होने वाली हैं। लेकिन छात्रों के पास नया पार्ट - 2 अभी तक नहीं है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।

 

 

Like This Post?
संबंधित खबरें
केटेगरीज
ताज़ा खबरें