Breaking News
PDF डाउनलोड करें
मैड्रिड के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर,  40 लोगों की मौत

स्पेन में मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन पर दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रेल ऑपरेटर एडिफ ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उसी रेल लाइन पर नौ महीने पहले हुए एक अन्य हादसे के बाद हुआ है। उस हादसे में इसी रेल ऑपरेटर की हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी।
जनवरी में हुए उस हादसे में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इसके बाद वह सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी। यह हादसा कोर्डोबा प्रांत के आदामुज के पास हुआ था। इस घटना के बाद हाल के वर्षों में रेलवे के रखरखाव पर किए गए निवेश के स्तर को लेकर बहस शुरू हो गई थी। एडिफ ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, मैड्रिड-अंडालूसिया हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनों की पीछे से टक्कर के बाद रेल यातायात रोक दिया गया है।  कास्तिया ला मांचा क्षेत्र के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुबह नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) के कुछ ही देर बाद रेनफे और इर्यो की ट्रेनें टकरा गईं। इस टक्कर के कारण इर्यो ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि हादसे का कारण और घायलों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है। प्रांतीय सरकार के एक सूत्र ने बताया कि इस टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है।

Like This Post?
संबंधित खबरें
केटेगरीज
ताज़ा खबरें