Breaking News
PDF डाउनलोड करें
रणबीर-आलिया ने मुंबई के स्कूलों को बेहतर बनाने का उठाया बीड़ा

रणवीर सिंह गुरुवार को भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। रणवीर ने तब सबका दिल जीत लिया, जब उन्होंने बताया कि त्योहार के हिस्से के तौर पर उन्होंने 1000 लड़कियों को पढ़ाने का संकल्प लिया है। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लिया। इसके तहत उन्होंने मुंबई में 20 स्कूलों को बेहतर बनाने में मदद करने की बात कही है।
गणेश चतुर्थी पर रणवीर सिंह ने कहा, 'मैं 'सेवा संकल्प अभियान' से जुड़ने और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लेता हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे बप्पा खुश होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।' रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जो इस पहल में हिस्सा ले रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी मुंबई में 20 स्कूलों के नवीनीकरण में मदद करने का वादा किया है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और रणबीर कपूर के साथ इस नई पहल की घोषणा भी की।
पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए आलिया ने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई! आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों भरा हो।' उन्होंने आगे कहा, 'इस दिन को मनाने और इस नेक काम में सहयोग देने के लिए, रणबीर और मैं बीएमसी की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं, ताकि हमारे बच्चों के सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर और अच्छी सुविधाओं वाली जगहें बनाई जा सकें।'

Like This Post?
संबंधित खबरें
केटेगरीज
ताज़ा खबरें