- कारोबार सूर्या स्टार शेफ सीजन-2 का हुआ समापन, स्पाइस स्क्वाड बनी विजेता
-
Nov 22, 2026
145
ग्वालियर। सूर्या रोशनी लिमिटेड ने अपनी मालनपुर इकाई में रविवार को सूर्या स्टार शेफ के दूसरे सीजन का सफलतापूर्वक समापन किया। इस पहल में चैनल पार्टनर्स और उनके परिवार के सदस्यों की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें खाना पकाने की रचनात्मकता, पारिवारिक जुड़ाव और आपसी एकजुटता का जश्न मनाया। सभी 10 टीमों में स्पाइस स्क्वाड विजेता रही।
पहले संस्करण में सूर्या के कर्मचारियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया था। दूसरे सीजन में इसका विस्तार करते हुए चैनल पार्टनर्स और उनके परिवारों को भी शामिल किया गया। प्रतिभागियों को एक जीवंत मंच मिला, जहां उन्होंने अपने खाना पकाने के कौशल, रचनात्मकता और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम श्स्पाइस स्क्वाडश् ने असाधारण पाक कला प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। श्स्पाइस क्वींसश् दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि द टेस्ट ऑफ टाइटन्स तीसरे स्थान पर रहीं। सभी टीमों ने सूर्या के होम एंड किचन अप्लायंसेज का उपयोग करके व्यंजन तैयार किए, जिससे उन्हें इन उपकरणों की कार्यक्षमता और रोजमर्रा के उपयोग का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।
इस पहल के सफल समापन पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के चेयरमैन पद्मश्री जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि सूर्या में हमारा मानना है कि हमारे रिश्ते भरोसे, साझा अनुभवों और अपनापन की गहरी भावना पर टिके हैं। सूर्या स्टार शेफ इसी सोच का विस्तार है। इसका दूसरा सीजन खास रहा, क्योंकि इसने हमारे चैनल पार्टनर्स और उनके परिवारों को एक मंच पर इकट्ठा किया। हम इसे एक सार्थक और नियमित मंच के रूप में विकसित करना चाहते हैं। भिंड के चैनल पार्टनर राजेश कुमार और अनुज कुमार ने कहा, सूर्या स्टार शेफ का हिस्सा बनना हमारे और हमारे परिवारों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। इस इवेंट ने हमें कंपनी के होम एंड किचन अप्लायंसेज को खुद आजमाने के साथ-साथ सूर्या की टीम के साथ बातचीत का मौका दिया। कंपनी अपने चैनल पार्टनर्स को परिवार की तरह मानती है।
- कारोबार घर-घर में बन रहे लोअर, एप्रिन व अचार
- 4 दिन पहले
- कारोबार SURYA ROSHNI LIMITED की ओर से सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं
- 1 सप्ताह पहले
- कारोबार GODREJ CONSUMERS की ओर से सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं
- 1 सप्ताह पहले